प्रदेश राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह का रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला किन्नौर जाते हुए वह कुछ समय के लिए रामपुर में रुके। यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बागवानी ऊपरी शिमला की मुख्य आर्थिकी है। इसकी मजबूती के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही रामपुर में सेव आर्थिकी को लेकर अधिकारियों व बागवानों की एक बैठक आयोजित की जाएगी। नेगी ने कहा कि प्रदेश कक राजस्व विभाग में बहुत से सुधार करने की जररूत है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के समय लोगों को बहुत सी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है, जिसमे बहुत सुधार की जररूत महसूस की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में नियमों के तहत जो पावर प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनका विरोध नहीं हो रहा है। जिनका विरोध चल रहा है वह उन प्रभावितों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को हरसंभव दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसजीपी का जो काम चल रहा है उसकी मौके पर जाकर जांच की जाएगी।
साथ ही यह भी कहा बागवानों की समस्याओं को जानने के लिए यहां पर अलग से बैठक की जाएगी और विभाग के साथ भी समीक्षा बैठक की जाएगी, ताकि जानकारी जुटाई जा सके कि बागवानों के लिए विभाग द्वारा क्या क्या सुविधाएं दी जानी चाहिए।